खरगोन जिले के बिस्टान थाने में हुई एक आदिवास युवक की मौत, थाने में हुआ पथराव, आईजी ने दिए जांच के आदेश

By सुयश भट्ट | Sep 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बिस्टान थाने पर हुए पथराव के मामले में आईजी हरि नारायण मिश्र ने जांच के आदेश दिए हैं। आईजी ने कहा कि जांच के बाद थाने पर पथराव करने वाले लोगों पर जल्द कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि थाने पर पथराव करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर रही है।

आपको बता दें कि 3 दिन पहले बिस्टान पुलिस ने चोरी और लूट के संदेह में 12 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस हिरासत में एक आदिवासी युवक की मौत हो गई। इस युवक की मौत से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोगों ने थाना पर धावा बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में आए आदिवासियों ने थाने पर पथराव कर दिया और जमकर तोड़फोड़ मचाई।जानकारी मिली है कि आदिवासियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोलों का उपयोग किया।

इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सूबे की शिवराज सरकार पर आदिवासी वर्ग के साथ दमन और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मामले में उच्च स्तरीय जांच के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की है। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जांच कमेटी का गठन किया है पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो के अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:बड़वानी में बरसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कहा- शिकायतों की लाइब्रेरी बना रहा हूं, सबका हिसाब होगा 

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एमपी पुलिस की तुलना तालिबान से की है। अरुण यादव ने ट्वीट कर खरगोन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के तालिबानी रिमांड से एक आदिवासी की मौत हो गई।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अब मप्र की पुलिस बनी तालिबानी मामला खरगोन जिले के खैरकुंडी का है, जहाँ चोरी के शक में पुलिसकर्मी 8-10 आदिवासी भाइयों को पकड़कर लाई थी,बिस्टान पुलिस के रिमांड के दौरान एक आदिवासी की मौत हो गई है, घटना दुःखद एवं निंदनीय है।”

प्रमुख खबरें

BCCI ने घोषित किया WPL 2027 शेड्यूल, मुंबई के CCI मैदान पर होगा फाइनल मुकाबला

US Midterm में Republican पार्टी की हार के लिए Iran युद्ध जिम्मेदार, बोले JD Vance

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar का बड़ा रिकॉर्ड, ODI Chase में हासिल किया शीर्ष स्थान

Indira Gandhi Stadium के पास 5 नवंबर शाम Traffic Restrictions, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी