रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

कोलकाता। रामकृष्ण मठ के वरिष्ठ संत स्वामी अमेयानंदजी महाराज का रविवार रात निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। रामकृष्ण मठ प्रशासन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने आध्यात्मिक संगठन द्वारा संचालित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बयान के मुताबिक रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर उनका निधन हो गया, जहां उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। स्वामी अमेयानंदजी लगभग दो दशक तक मठ के जयरामबती केंद्र और तीन वर्षों तकढाका केंद्र के प्रमुख रहे थे।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर का राजनीतिक विमर्श बदल गया है; स्वायत्तता की जगह लोकतंत्र, विकास ने ले लिया है: राम माधव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी अमेयानंदजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मठ और मिशन के हजारों अनुयायियों के लिए उनका कार्य और जीवनमार्गदर्शक होगा। उनके निधन ने आध्यात्मिक दुनिया में एक शून्य पैदा कर दिया। उनका पार्थिव शरीर रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ में सोमवार दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रखा जाएगा और मठ में रात नौ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान