कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ा! देश में कोविड-19 के 14,348 नए मामले, 805 लोगों की गयी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में 14,348 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 3,42,46,157 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,61,334 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 805 मरीजों के और जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,57,191 हो गयी है। कोरोना वायरस के दैनिक मामले लगातार 35वें दिन 30,000 से कम और लगातार 124वें दिन 50,000 से कम हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी में सक्रिय हुईं प्रियंका, ट्रेन से पहुंचीं ललितपुर, लखनऊ स्टेशन पर कुलियों से पूछा हाल-चाल

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?