यूपी में सक्रिय हुईं प्रियंका, ट्रेन से पहुंचीं ललितपुर, लखनऊ स्टेशन पर कुलियों से पूछा हाल-चाल
अपनी यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही हैं। पिछले दिनों वह लखीमपुर गई थीं। उसके बाद बाराबंकी में उन्होंने खेत पर महिला किसानों से मुलाकात भी की थी।
अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को लेकर कांग्रेस अब सक्रिय हो गई है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी सक्रियता को बढ़ा चुकी हैं। इन सबके बीच प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में ट्रेनों के जरिए यात्रा कर रही हैं। अपनी यात्रा के जरिए प्रियंका गांधी समाज के हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही हैं। पिछले दिनों वह लखीमपुर गई थीं। उसके बाद बाराबंकी में उन्होंने खेत पर महिला किसानों से मुलाकात भी की थी।
इन सबके बीच प्रियंका गांधी लखनऊ से ललितपुर ट्रेन से पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने चारबाग स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। कुलियों ने भी प्रियंका गांधी को अपने जीवन में आ रही समस्याओं को खुलकर बताया। कुलियों ने प्रियंका गांधी को यह भी बताया कि कैसे लॉकडाउन की वजह से उन पर आर्थिक असर पड़ा है। प्रियंका गांधी ने भी सरकार आने पर हर संभव मदद का भरोसा दिया।कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी खाद की लाइन में दम तोड़ने वाले किसान के परिजनों से मिलने ललितपुर पहुंची।
— Congress (@INCIndia) October 29, 2021
पूरे बुंदेलखंड के किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, खाद की लाइन में एक किसान की मृत्यु हुई थी, प्रियंका गांधी जी उनका दुःख बांटने ललितपुर पहुंची है। pic.twitter.com/O39kQnM6aE
इसे भी पढ़ें: प्रियंका जो सपने यूपी को दिखा रही हैं पहले वह इन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में पूरे करके दिखाएं
प्रियंका गांधी ने ललितपुर पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वह मध्यप्रदेश के दतिया पहुंचेंगी जहां वह पितांबरा मंदिर में दर्शन करेंगी। आपको बता दें कि हाल में ही ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। विपक्षी नेताओं का दावा है कि बुंदेलखंड में किसानों की हालत बहुत खराब है। वहां खाद की किल्लत है और लोगों को 2-2 दिन तक लाइन में लगना पड़ता है।
अन्य न्यूज़