दुनिया में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20,000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2020

पेरिस। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर मौतें यूरोप में हुई है। आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम पांच बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर) बताया कि अब तक दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी से 20,334 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें: मूडीज का 2020 में जी-20 देशों में मंदी आने का अनुमान

इनमें से 13,581 मौतें अकेले यूरोप में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इटली में अकेले 7,503 लोगों की मौत हुई जबकि दूसरे स्थान पर स्पेन है जहां पर 3,434 लोगों ने जान गंवाई है। चीन जहां से इस महामारी की शुरुआत हुई है वहां पर 3,281 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana