कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 425 हुई, कुल मामले 20 हजार से ज्यादा पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2020

बीजिंग। चीन में घातक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए मात्र 10 दिन में बनाए गए विशिष्ट अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भर्ती भी शुरू हो गयी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में अब चीन की इकोनॉमी, 8% गिरा शंघाई शेयर बाजार

चीन के वुहान शहर से ही इस वायरस की शुरुआत हुई है और यहां के लोगों के उपचार के लिए बनाए गए 1000 बिस्तरों वाले ह्यूओशेनशान अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इसके अलावा 1500 बिस्तरों वाला एक अन्य अस्पताल भी जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मामलों में इजाफा होगा क्योंकि हजारों संदिग्ध मामलों में जांच के नतीजे आने अभी बाकी हैं।

प्रमुख खबरें

आपकी EMI पर RBI का बड़ा फैसला जल्द, Inflation के डर से ब्याज दरों में राहत नहीं

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा

तनाव घटने की उम्मीद से बाजार को मिला Boost, Sensex में 800 अंकों की जोरदार वापसी