हैती में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हुई, अब बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

लेस कायेस। हैती के अधिकारियों ने सप्ताहंत में आए घातक भूकंप में 500 और लोगों के मरने की मंगलवार को जानकारी दी। देश में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ग्रेस’ के कारण राहत एवं बचाव प्रयासों में बाधा आई है। राहत कार्यों में हो रही इस देरी से पहले से बेघर हुए लोगों का गुस्सा एवं निराशा बढ़ गई है। रविवार को आए भूकंप में सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिणपश्चिमी हैती पर ग्रेस तूफान ने भी कहर बरपाया और अधिकारियों ने चेतावनी दी कि कुछ इलाकों में तूफान के आगे बढ़ने से पहले 15 इंच तक बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन से पहले Flipkart ने तैयार किए 2.5 लाख से अधिक Jobs के मौके

Manoj Jarange पुलिस अनुमति के बिना Jalna से Mumbai आजाद मैदान के लिए रवाना

आखिर कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर जारी अमेरिकी-चीनी रस्साकसी के बीच क्या करे भारत? समझिए विस्तार से

सरकार की सख्ती के बाद Meta का फैसला, I4C Cyber Crime पोर्टल को सीधे मिलेगी बाल सुरक्षा की रिपोर्ट