Mumbai Hoarding Collapse । घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना में मृतकों की संख्या 17 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2024

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में 13 मई को होर्डिंग गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि होर्डिंग गिरने की घटना में घायल हुए राजू सोनावणे (52) की 19 मई को केईएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले होर्डिंग गिरने की इस घटना में अधिकारियों ने वायु यातायात नियंत्रक’ (एटीसी) के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक और उनकी पत्नी समेत 16 लोगों को मृत घोषित कर दिया था। होर्डिंग गिरने की घटना में 75 लोग घायल भी हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव