महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 12 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

मुम्बई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के 75 वर्षीय एक व्यक्ति और पालघर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत यहां मंगलवार को हुई। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि इस व्यक्ति ने किन स्थानों की यात्रा की और वह किन लोगों के संपर्क में आया।’’ उन्होंने बताया कि पालघर का रहने वाला व्यक्ति कहीं यात्रा पर नहीं गया था। आदिवासी बहुल जिले में कोरोना वायरस से यह पहली मौत है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 320 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 39 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें