उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और फिलहाल इस इलाके में जान को खतरा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं है। बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा, ‘‘ प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। ये मौतें एक से सात अगस्त के दौरान हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय वायु सेना के दल बचाव अभियान के लिए अशोक नगर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना की टुकड़ी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने वाली है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और अब राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है।’’ इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि ग्वालियर संभाग के अशोक नगर और गुना जिलों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमश: 32 मिमी और 164.1 मिमी बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से और इसके आसपास के इलाकों में अब कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शुक्रवार को यह उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग और इसके आसपास के इलाके पर था।’’ मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट करके कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लगभग 40 लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आज सुबह गुना, अशोक नगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और वहां चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।’’

इसे भी पढ़ें: उम्मीद है कि भारत में भी अगले तीन साल में अमेरिकी मानक के अनुरूप राजमार्ग होंगे : गडकरी

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरु हुआ। गांवों में फंसेलोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल भी काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह बाढ़ प्रभावित अशोक नगर जिले के बरारी और सिरसोरा गांव से हेलीकॉप्टरों से 15-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसीजिले के वसुनिया घाट गांव से छह लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। चौहान ने कहा कि गुना जिले के सोंधा गांव में फंसे लोग सुरक्षित हैं और वहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सोंधा में बचाव कार्य के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टर भी भेजा जा रहा है, वहींविदिशा जिले के रीनिया गांव में पेड़ पर कल रात से बैठे छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!

US Military Aircraft Accident | कैलिफ़ोर्निया में US Air Force बेस पर B-52 Bomber क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानिए इस शक्तिशाली विमान के बारे में सब कुछ