Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है, जिसके बाद शुक्रवार को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश के मध्यपर्वतीय चाय उत्पादक क्षेत्रों बादुल्ला और नुवारा एलिया में बृहस्पतिवार को भूस्खलन से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। यह इलाका राजधानी कोलंबो से करीब 300 किलोमीटर दूर है।

सरकार के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, बादुल्ला और नुवारा एलिया क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 21 लोग लापता हैं तथा 14 घायल हो गए हैं। मौसम की स्थिति खराब होने के कारण सरकार ने शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की।

भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशय और नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इस बीच, कोलंबो में खराब मौसम के कारण शुक्रवार को पश्चिम एशिया की तरफ तीन और मलेशिया से आ रही एक उड़ान के मार्ग परिवर्तित कर उन्हें केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

देश के मंदिरों के सोने पर सरकार का कोई इरादा नहीं, वित्त मंत्रालय ने अफवाहों को किया खारिज

क्या सच में Harssh Limbachiyaa से तलाक ले रही हैं Bharti Singh? अफवाहों पर दिया जवाब

TMC नेता Abhishek Banerjee के आवास पर KMC का नोटिस, Illegal Construction को लेकर जांच शुरू

Karuppu के मेकर्स ने मांगी माफी! दिग्गज संगीतकार Ilaiyaraaja पर तंज कसने वाला विवादित डायलॉग फिल्म से हटेगा