कोरोना से अब तक 109 लोग मरे, 4,067 संक्रमित: स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोमवार को मृतकों की संख्या 109 पर पहुंच गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 4,067 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न अस्पतालों में 3,666 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 291 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और एक व्यक्ति विदेश चला गया। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय के सुबह नौ बजे तक के अद्यतन डेटा के मुताबिक महाराष्ट्र में 21 और लोगों की मौत हुई है। वहीं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दो-दो और पंजाब में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्यों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित रविवार की तालिका के अनुसार, देश में कोरोना के संक्रमण से कम से कम 126 लोगों की मौत हो गयी जबकि संक्रमण के मामले बढ़कर 4,111 हो गए। इनमें से 315 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अलग-अलग राज्यों द्वारा दिए गए आंकड़ों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों ने अलग-अलग राज्यों के मामले देने में प्रक्रियागत देरी को इसकी वजह बताया है।

राज्यों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा 45 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 11, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, पंजाब में छह और तमिलनाडु में पांच मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक में चार मौत हुई जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और केरल में दो-दो मौतें हुई हैं। बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में संक्रमण के सबसे अधिक 690 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 571 और दिल्ली में 503 मामले हैं। तेलंगाना में संक्रमित लोगों की संख्या 321, केरल में 314 और राजस्थान में 253 है। उत्तर प्रदेश में 227, आंध्र प्रदेश में 226, मध्य प्रदेश में 165, कर्नाटक में 151 और गुजरात में 122 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जम्मू-कश्मीर से 106, हरियाणा में 84, पश्चिम बंगाल में 80 और पंजाब में 68 मामले सामने आए हैं। बिहार में 30 जबकि असम और उत्तराखंड में 26-26 मामले हैं। ओडिशा में 21, चंडीगढ़ में 18, लद्दाख में 14 और हिमाचल प्रदेश में अब तक 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 300 के नजदीक पहुंची

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में नौ मामले हैं। गोवा में सात और पुडुचेरी में पांच लोग संक्रमित हैं। वहीं, झारखंड में तीन और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।”

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत