Pak Defence Budget: कर्ज का बारूदी निवेश, अगले युद्ध के लिए पैसा जमा कर रहा पाकिस्तान

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2025

पाकिस्तान में हुकूमत किसी की भी हो। जनता के बारे में कोई भी नहीं सोचता। पाकिस्तान पर 76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है। यानी 269 अरब डॉलर का आंकड़ा इतना बड़ा है कि जितना कई छोटे देशों की जीडीपी भी नहीं होती है। इस भारी भरकम कर्ज के बीच पाकिस्तान की सरकार ने एक ऐसा बजट पेश किया है, जिसे देखकर दुनिया हैरान है। खुद पाकिस्तान की आवाम परेशान। वित्त वर्ष 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपने बजट का ऐलान कर दिया है। जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास जैसे सेक्टरों में खर्च घटाया गया है। वहीं डिफेंस बजट में 20 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। अब पाकिस्तान का डिफेंस बजट 2.55 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए यानी करीब 9 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले ये 2.12 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए था। यानी 43 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा की बढोतरी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान ने कुल बजट खर्च में करीब 7 प्रतिशत की कटौती की है और जो बचा खुचा पैसा है वो डिफेंस में झोंक दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोल वापस लौटे सांसदों से पीएम की मुलाकात, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी क्यों रहे गैरमौजूद?

खुफिया सूत्रों ने पुष्टि की है कि एचक्यू-9 एसएएम और बायरकटर टीबी2 ड्रोन सहित चीनी और तुर्की सिस्टम भारतीय ड्रोन और मिसाइलों को रोकने में असमर्थ थे। नूर खान एयरबेस पर बड़े नुकसान हुए, जिसके कारण पूरी रणनीति में बदलाव की जरूरत पड़ी। इन विफलताओं ने भारत के स्काईस्ट्राइकर कामिकेज़ ड्रोन और स्कैल्प क्रूज मिसाइलों का मुकाबला करने में पाकिस्तान की तकनीकी हीनता को उजागर किया, जिसमें चीन भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: दूध की रखवाली के लिए बिल्ली को रखा गया, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह UN के किस फैसले पर भड़के

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया तथा सात मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादीढांचे पर सटीक हमले किए। सरकार ने बजट बनाने की प्रक्रिया के दौरान रक्षा व्यय में 18 प्रतिशत की वृद्धि का समर्थन किया था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने रक्षा खर्च के लिए 2,122 अरब रुपये आवंटित किए, जो वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजटीय आवंटन 1,804 अरब रुपये से 14.98 प्रतिशत अधिक है। 

Latest World News in Hindi  

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम