Birthday Special: सुपरस्टार के साथ किया बॉलीवुड में डेब्यू, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म, फिर भी अनुष्का को था इस बात का गम

By एकता | May 01, 2022

साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। 14 साल लंबे अपने करियर में अनुष्का ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का की अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। अभिनेत्री के फैंस भी उनकी झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं। आईये अभिनेत्री के करियर और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों पर एक नजर डालते हैं-

अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में अभिनेता शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपनी बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही और साल 2008 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी। अपनी पहली ही फिल्म से अनुष्का लोगों के दिलों में उतर गयी थीं और उन्हें अपने अभिनय के लिए फिल्मफेयर की बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' हिट होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें कोई अवार्ड मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद वह घर जाकर खूब रोई थीं।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस फेम सोनाली राउत की बहन उज्ज्वला की इन तस्वीरों को देखकर कहीं छूट न जाएँ आपके पसीने


इसके दो साल बाद 2010 में अभिनेत्री अपनी दूसरी हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आयीं। अनुष्का की यह फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद शर्मा पटियाला हाउस, लेडीज वर्सेज रिकी बहल, जब तक है जान, मटरू की बिजली का मंडोला जैसी फिल्मों में नजर आयीं पर उन्हें कोई ख़ास पहचान नहीं मिल पायी। साल 2014 में, अनुष्का शर्मा फिल्म "पीके" में मुख्य भूमिका में नजर आयी और इस फिल्म में अभिनय करना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गयीं। इसके बाद अनुष्का ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Kissing Scenes: बॉलीवुड की इन फिल्मों में है किसिंग सीन की भरमार, तस्वीरें देखकर आप को भी आ जाएगा मजा


अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने एक्टिंग करियर के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती थीं। अभिनेत्री भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ते में रही। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। 11 जनवरी 2021 को, अनुष्का और विराट कोहली एक बेटी वामिका के माता-पिता बने। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई नहीं दी हैं पर अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वापसी करने वाली हैं। अनुष्का इस फिल्म में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएँगी।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Trump के China दौरे से पहले बीजिंग पहुँचे ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi, दुनिया हुई सतर्क

गर्मी में Heat Stroke का रामबाण इलाज है कच्चा प्याज, ये Desi Nuskha आपको रखेगा Cool

Operation Epic Fury | अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने का किया ऐलान

Palash Muchhal की बढ़ीं मुश्किलें! Smriti Mandhana के दोस्त ने दर्ज कराई FIR, जातिगत दुर्व्यवहार और धोखाधड़ी का आरोप