By अभिनय आकाश | Nov 12, 2026
साल 2003, गुजरात की सियासत और कारोबार दोनों करवट ले रहे थे। राज्य में निवेश खींचने के लिए सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात समिट नाम से एक भव्य मंच सजाया। उस शाम पूरे देश की निगाहें टाटा, बिड़ला और अंबानी जैसे भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों पर टिकी थीं। हर कोई यही कयास लगा रहा था कि कौन कितना बड़ा दांव खेलेगा। लेकिन बाजी एक ऐसे नाम ने पलटी, जिसे तब तक लोग कॉरपोरेट जगत का 'नया खिलाड़ी' समझ रहे थे। भरी महफिल में जब इस कारोबारी ने पूरे 15,000 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया, तो सभागार में सन्नाटा छा गया, हर कोई हैरान था! दरअसल, यह कोई नौसिखिया नहीं, बल्कि शतरंज की बिसात का वह मंझा हुआ खिलाड़ी था, जो खामोशी से साम्राज्य खड़ा कर रहा था। साल 2000 में महज 3,300 करोड़ के टर्नओवर से शुरू हुआ उनका सफर 2013 में 47,000 करोड़ तक पहुंचा, और 2022 आते-आते 150 बिलियन डॉलर के आंकड़े को छूकर उन्होंने देश के तमाम दिग्गज पूंजीपतियों को पीछे छोड़ दिया। भारतीय कारोबार की तस्वीर बदल देने वाला यह नाम कोई और नहीं, बल्कि गौतम अडानी थे। अब उन्हीं गौतम अडानी को लेकर चर्चा है कि जब वो ग्रुप की कमान छोड़ेंगे तो इतना बड़ा बिजनेस एंपायर कौन संभालेगा? फॉर्चुन इंडिया के इंटरव्यू में अडानी ने बताया कि आगे ग्रुप की लीडरशिप, उनके दो बेटे और दो भतीजे मिलकर संभालेंगे। वैसे 2024 में भी उनके 70 साल की उम्र में रिटायर होने की खबर आई थी। कौन है ये चार लोग? और क्या ये सारी कंपनियां चार हिस्सों में बटने वाली है। कहीं अडानी का पोर्ट है, कहीं एयरपोर्ट, घर बन रहा है तो सीमेंट, कारखाना चल रहा है तो बिजली और गैस का काम। गैस, बिजली से लेकर एयरपोर्ट, पोर्ट, सीमेंट, डाटा सेंटर, न्यूज़ रूम्स, न्यूज़ चैनल्स तक कंपनियों की जो वैल्यू है वो करीब ₹17 लाख करोड़ है। तो इतने बड़े ग्रुप की कमान कैसे बदलेगी? किसके हाथ कौन सा बिज़नेस होगा? इसी का एमआरआई स्कैन करेंगे।
गौतम शांतिलाल अडानी की कहानी शुरू होती है अहमदाबाद से। जहां उनके पिता शांतिलाल अडानी गुजरात के ही थराड में स्थित अपना पैतृक घर छोड़कर कपड़े के कारोबार के लिए अहमदाबाद आ गए थे। शहर के पोल इलाके की शेठ चॉल में रहने लगे थे। इसी चॉल में साल 1962 के जून महीने में पैदा हुए गौतम अडानी। अहमदाबाद के सेठ चिमनलाल नगीना दास विद्यालय से 12वीं करते-करते अडानी को उनके मामा ने कुछ नया करने की सलाह दी और मामा की सलाह मानकर 16 साल की उम्र में गौतम अडानी ने पढ़ाई छोड़ दी। पिता से ₹100 लिए और निकल गए बंबई। उस वक्त बंबई में उनके भाई विनोद भाई अडानी रहते थे जो विपिन मिल्स और राजेश मिल्स के लिए थोक में कट पीस कपड़े का काम करते थे। गौतम उन्हीं के पास पहुंचे और दक्षिण मुंबई के एक कॉलेज में कॉमर्स में एडमिशन ले ली। उस कॉलेज के पास ही बंबई की हीरा कंपनी महिंद्रा ब्रदर्स का दफ्तर था। यह कंपनी सीधे खदानों से कच्चा हीरा खरीदती थी। उसकी कटिंग और पॉलिशिंग करती थी और फिनिशिंग के बाद उसे बाजार में बेच देती थी। गौतम ने पढ़ाई के साथ इस कंपनी में काम शुरू कर दिया। काम मिला हीरों की छटाई का। अलग-अलग साइज और अलग-अलग क्वालिटी के हीरे को अलग-अलग छांटना ही गौतम अडानी का शुरुआती काम था। हीरे छांटते-छांटते उन्हें हीरे की अच्छी खासी परख हो गई। वो हीरे की शुद्धता, उसके कट और उसकी चमक को पहचान कर उसकी कीमत को समझने लगे थे। इस दौरान अडानी को कॉलेज में हाजिरी भी लगानी होती थी और हीरा कंपनी में काम। इस दौरान अडानी को कॉलेज में हाजिरी भी लगानी होती थी और हीरा कंपनी में काम भी करना होता था। पढ़ाई और काम के बीच एक दिन गौतम बीमार पड़ गए। ना तो पढ़ाई हो पा रही थी और ना ही नौकरी। तो उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कहा और सारा ध्यान हीरे पर केंद्रित कर दिया। 2 साल के अंदर-अंदर उन्होंने हीरा कारोबार को समझ लिया और फिर महिंद्रा ब्रदर्स की नौकरी छोड़ दी। साल 1980 में खुद की एक छोटी ब्रोकरेज फर्म बनाई जो कंपनी और खरीदार के बीच कड़ी का काम करने लगी। 1981 में गौतम अडानी के बड़े भाई मनसुख भाई ने अहमदाबाद में एक प्लास्टिक फैक्ट्री खरीदी। प्लास्टिक बनाने वाले कच्चे माल (PVC) की भारी मांग को देखते हुए उन्होंने गौतम को मुंबई से वापस बुला लिया। भाई की अपनी कंपनी से जुड़ने के लिए गौतम अपना जमा-जमाया हीरे का कारोबार छोड़कर अहमदाबाद लौट आए। अहमदाबाद आकर उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर काम संभाला और जल्द ही दो और फैक्ट्रियां (कुल तीन: ईजी, ईको और इलट) खोल लीं। उस समय 'लाइसेंस राज' के कारण सरकारी कंपनी से हर महीने सिर्फ 2 टन पीवीसी मिल पाता था, जबकि उनकी जरूरत 20 टन की थी। तभी राजीव गांधी सरकार ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पीवीसी को 'ओपन जनरल लाइसेंस' (OGL) श्रेणी में डाल दिया। इससे बिना सरकारी इजाजत के विदेश से पीवीसी मंगाने का रास्ता साफ हो गया, जिसने रातोंरात गौतम अडानी की किस्मत बदल दी। उस समय कोटा-परमिट राज के कारण सरकारी कंपनी 'आईपीसीएल' (IPCL) से हर महीने केवल 2 टन पीवीसी मिल पाता था, जबकि अडानी भाइयों की जरूरत 20 टन की थी। तभी राजीव गांधी सरकार ने पीवीसी के नियमों में ढील देते हुए इसे 'ओपन जनरल लाइसेंस' (OGL) श्रेणी में डाल दिया। इस फैसले से बिना सरकारी इजाजत के विदेश से पीवीसी आयात करने का रास्ता खुल गया, जिससे गौतम अडानी और धीरूभाई अंबानी जैसे कारोबारियों की किस्मत रातोंरात चमक गई। फिर 1990 के दशक में मुद्रा पोर्ट आया। जहाज से माल उतारना, स्टोर करना और आगे भेजना। इसी से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स का काम बढ़ा। लॉजिस्टिक्स यानी सामान पहुंचाने का पूरा सिस्टम। इसके बाद कोयला, बिजली, गैस, एयरपोर्ट और सीमेंट। 2022 में सीमेंट कंपनियां खरीदने के साथ ग्रुप के बिजनेस में एक और बड़ा सेक्टर जुड़ गया। उसी दौर में मीडिया बिज़नेस में भी एंट्री हुई और एनडी ग्रुप का हिस्सा बना। कुछ कारोबार नए शुरू हुए। कुछ कंपनियां खरीद कर ग्रुप में जोड़ी गई। इस विस्तार में गौतम अडानी के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों और प्रोफेशनल मैनेजमेंट की भी एक इंपॉर्टेंट भूमिका रही। फॉर्च्यून के मुताबिक ग्रुप दो दर्जन से ज्यादा बिजनेस में मौजूद है।
10 नवंबर को फॉर्चुन इंडिया ने गौतम अडानी का एक इंटरव्यू पब्लिश किया। इसमें अडानी ने अगली पीढ़ी की लीडरशिप को लेकर एक बात कही। उन्होंने कहा अगली पीढ़ी को लीडरशिप विरासत में नहीं मिलती। उसे कमाने की जिम्मेदारी मिलती है। यानी घर का नाम काफी नहीं काम भी दिखाना होगा। वो चाहते हैं कि चारों पुराने फैसलों पर सवाल करें। बड़े स्तर पर सोचे और लंबे समय तक चलने वाले बिजनेसेस बनाएं। इन चारों की टीम को जी2 लीडरशिप कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि कंपनियां इनके नाम हो गई हैं। गौतम अडानी अभी चेयरमैन है। पूरी जिम्मेदारी ट्रांसफर करने की कोई पक्की नई तारीख सामने नहीं आई है। अगस्त 2024 में ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया था कि अडानी 70 साल की उम्र में रिटायर हो सकते हैं। उसमें एक किस्सा भी था। 2018 में उन्होंने बेटों और भतीजों से पूछा कि बिजनेस पार्ट कर अलग चलाना है या साथ में। जवाब के लिए 3 महीने दिए। ब्लूमबर्ग के मुताबिक चारों ने साथ रहने का फैसला किया। लेकिन तब अडानी एंटरप्राइजेज ने स्टॉक एक्सचेंज को इस बात पर सफाई भी दी थी। कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि रिटायरमेंट की कोई तारीख नहीं बताई गई है और फैमिली ट्रस्ट में चारों को बराबर हिस्सा मिलने की कोई बात नहीं कही गई है। 2025-26 के रेवेन्यू की बात करें तो करीब ₹3 लाख करोड़ बताया गया। रेवेन्यू यानी बिक्री और कामकाज से आई हुई जो कुल रकम है यह मुनाफा नहीं है। Fortun की 10 नवंबर की रिपोर्ट में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप मतलब इस ग्रुप की जितनी भी कंपनीज़ हैं जो स्टॉक एक्सचेंज पर है, उनकी कुल जो कैपिटल है, मार्केट कैपिटल वो बताई गई है ₹17 लाख करोड़। उससे भी थोड़ी ज्यादा मार्केट कैप यानी शेयरों के बाजार भाव पर कंपनियों की कुल वैल्यू और अडानी की अपनी दौलत उसी फॉर्च्यून रिपोर्ट में 105 अरब डॉलर से ज्यादा यानी ₹11000 करोड़ का अनुमान है।
अब मिलते हैं उन चार लोगों से। तो उन चार लोगों में पहले हैं गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी और फिर हैं उनके छोटे बेटे जीत अडानी। फिर गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी के बेटे प्रणव अडानी और उनके भाई राजेश अडानी के बेटे सागर अडानी। अब काम का बंटवारा समझते हैं। करण अडानी पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और सीमेंट देखते हैं। प्रणव रियलस्टेट, सिटी गैस, नेचुरल रिसोर्सेज, एग्रो और ब्रांडिंग। सागर अडानी ग्रीन एनर्जी, पावर, बिजली ट्रांसमिशन और ग्रुप की फाइनेंस स्ट्रेटजी देखते हैं। जीत अडानी एयरपोर्ट, डाटा सेंटर, एआई डिफेंस, पेट्रोकेमिकल्स और मेटल्स। यह बिज़नेस चलाने की जिम्मेदारियां हैं। मालिकाना हक का बंटवारा नहीं।
गौतम अडानी के बड़े बेटे। पड्रय यूनिवर्सिटी से इन्होंने इकोनॉमिक्स पढ़ी है। 2009 में मुंद्रा पोर्ट पर एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम शुरू किया। 2016 में अडानी पोर्ट्स के सीईओ बने और जनवरी 2024 में मैनेजिंग डायरेक्टर। विदेश से सामान जहाज में आता है तो उसे उतारने, स्टोर करने और आगे भेजने की व्यवस्था चाहिए। अडानी पोर्ट्स इसी से अपना मेन कमाई करते हैं। फॉर्चुन की 10 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और विदेश में इसके नेटवर्क में 20 पोर्ट्स और टर्मिनल्स हैं। यानी मुंद्रा से कहीं आगे। भारत में सामान का कितना बड़ा हिस्सा समंदर के रास्ते आता जाता है ये तो पता ही है। करंट सीमेंट बिजनेस से भी जुड़ी चीजें देखते हैं। 2022 में ग्रुप ने होलसेस का भारत वाला सीमेंट बिज़नेस खरीदा। अंबूजा सीमेंट्स और एसीसी ग्रुप में आए। कंपनी के मुताबिक डील की कुल वैल्यू करीब $1.5 अरब डॉलर थी। एक तरफ पोर्ट्स, दूसरी तरफ मकान और सड़क बनाने वाला सीमेंट। दोनों अलग दिखते हैं, लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स और सामान की सप्लाई से जुड़े हुए हैं।
2019 में ग्रुप से जुड़े। ग्रुप के सीएफओ के कार्यालय से करियर शुरू किया था। अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) में निदेशक हैं, जो आठ हवाई अड्डों के संचालन का काम संभालती है।
अब आते हैं प्रणव अडानी पर। उम्र है 48 साल। चारों में सबसे बड़े हैं। गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी के बेटे। 1999 में अडानी विल्मर से शुरुआत की उन्होंने। यही वो कंपनी थी जिससे फॉर्चुन खाने का तेल जुड़ा था। लेकिन जुलाई 2025 में अडानी ग्रुप उस बिज़नेस से बाहर निकल चुका है। आज फॉर्चुन तेल को अडानी ग्रुप का बिज़नेस मत समझिए। प्रणव ने ग्रुप में तब काम शुरू किया था जब ना एयरपोर्ट्स या आज जो वाला साइज है इस एंटरप्राइज का ना सीमेंट था। इतना बड़ा बिज़नेस था ही नहीं। णव अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर हैं। अडानी रियलिटी, सिटी गैस, एग्रो, नेचुरल रिसोर्सेज और ग्रुप की ब्रांडिंग उनके काम में शामिल है। सिटी गैस मतलब घरों में पाइप से जो गैस जाती है, गाड़ियों की सीएनजी का नेटवर्क है उसकी बात हो रही है। अडानी टोटल गैस इसी काम में है। यानी यह ऐसा बिजनेस है जिससे लोगों का सीधा संपर्क होता है। बिल, गैस की सप्लाई और सर्विस में जो भी फैसला होगा, उसका असर सीधे घर या गाड़ी चलाने वाले लोगों पर पड़ सकता है। मुंबई के धारावी रीडेवलपमेंट जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी अडानी ग्रुप से जुड़े हैं। प्रणव ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन पढ़ी और हावर्ड बिज़नेस स्कूल का ओनर्स प्रेसिडेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम किया।
अब तीसरा नाम है सागर अडानी। उम्र 32 साल। गौतम अडानी के भाई राजेश अडानी के बेटे। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के बाद 2015 में उन्होंने ग्रुप जॉइ किया। शुरुआत प्रोजेक्ट से हुई। यानी ग्राउंड पर जाकर देखना कि नया प्लांट कैसे बनेगा। उसे चालू करने के लिए क्या-क्या करना होगा। आज सागर अडानी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।