रेलवे के निजीकरण का फैसला देश की आम जनता के खिलाफ: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी कंपनियों को अनुमति दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘रेलवे के निजीकरण का फैसला देश की आम जनता के खिलाफ है।’’

इसे भी पढ़ें: गहलोत की अपील, आमजन स्वास्थ्य नियम का पूरी तरह से पालन करे

मुख्यमंत्री ने इस बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा, ‘‘जैसा राहुल गांधी ने कहा कि रेल जीवनरेखा है और इस सेवा का निजीकरण नहीं किया जाना चाहिए।’’गौरतलब है कि रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया। इसके तहत यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत