दिल्ली में 2021-22 के लिए बिजली दरों की घोषणा में और देरी होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में 2021-22 के लिए बिजली की दरों की घोषणा में पहले ही तीन महीने से अधिक की देरी हो चुकी है और अब इसके कुछ और दिनों के लिए टलने की संभावना है। दरअसल, सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दिल्ली विद्युत नियामय आयोग (डीईआरसी) के सदस्य के रूप में चार जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा कर चुके न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एसएस चौहान ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर तीन सदस्यीय डीईआरसी पैनल की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 का संकट अभी टला नहीं है, लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिये: पीएम मोदी

वर्तमान में, डीईआरसी सदस्यों की सेवानिवृत्ति की आयु 64 वर्ष या पांच वर्ष का कार्यकाल है। सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चौहान अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले नई बिजली दरों की घोषणा करना चाहते थे। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शुल्क संबंधी आदेश लगभग तैयार है। इसकी घोषणा नहीं की जा सकी क्योंकि आयोग के सदस्यों के बीच कुछ मतभेद थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड MBBS फर्जी सर्टिफिकेट कांड में एजुकेशन कंसल्टेंट और अभ्यर्थी का पिता अरेस्ट

Yudh Abhyas 2026: Indian Army और US Army का 22वां एडिशन शुरू, जॉइंट ट्रेनिंग जारी

Indo-Pacific में स्थिरता के लिए साथ आए भारत और Japan, रक्षा तकनीक सहयोग पर दिया जोर

UNSC में व्यापक सुधार की मांग, New York में Veto पर बोले MEA सचिव Sibi George