दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा भाजपा सरकारों के लिए प्रेरणा के स्रोत: जेपी नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ की दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा केंद्र व भाजपा शासित राज्यों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उपाध्याय की 53वीं पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘‘समर्पण दिवस’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों, दलितों, जनजातियों और समाज के अन्य पिछड़े वर्गों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सरकार उपाध्याय के दिखाए मार्गों पर चल रही है। उपाध्याय की 1968 में मृत्यु हो गई थी। उनकी पुण्यतिथि को भाजपा हर साल समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। भारतीय जनसंघ ही बाद में भाजपा बनी। नड्डा ने कहा कि अंत्योदय और एकात्म मानववाद की उपाध्याय की विचारधारा का आधार भारतीय संस्कृति और मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम पूरे देश के उत्थान के लिए है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई व्यक्ति या तो राजनीतिज्ञ होता है, या विचारक, या संगठक होता है, लेकिन वह तीनों में माहिर थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान