Marilyn Monroe Death Anniversary: ग्लैमरस छवि के पीछे छिपा था गहरा Struggle, आज भी Mystery है एक्ट्रेस की मौत

By अनन्या मिश्रा | Aug 05, 2026

हॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का 05 अगस्त को निधन हो गया था। जब भी मर्लिन का जिक्र किया जाता है, तो आंखों के सामने एक्ट्रेस की उड़ती सफेद ड्रेस वाली तस्वीर आती है। वह 20वीं सदी की सबसे फेमस अमेरिकी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर थीं। अपनी चमकदार और ग्लैमरस छवि के पीछे मर्लिन एक ऐसी महिला थीं, जो लगातार लोगों की नजरों में बने रहने और आलोचनाओं के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Kishore Kumar Birth Anniversary: बिना किसी Music Training के 8 Filmfare Awards जीतने वाले इस Legend का अनूठा रिकॉर्ड

मॉडलिंग का सफर

मर्लिन ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। वहीं जल्द ही वह हॉलीवुड की एक ग्लैमरस और मोहक एक्ट्रेस की इमेज में ढल गईं। कई फिल्मों ने एक्ट्रेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। वह जल्द ही हॉलीवुड की सबसे बड़ी सितारों की लिस्ट में शामिल हो गईं। हालांकि एक्ट्रेस की सफलता के साथ उनके लिए एक चुनौती भी थी कि मर्लिन को अक्सर एक ही तरह की भूमिकाएं दी जाने लगीं। जिस कारण उनकी अभिनय क्षमता का पूरा प्रदर्शन नहीं हो सका।

संवेदनशील महिला

पर्दे पर ग्लैमरस और चुलबुली दिखने वाली मर्लिन मुनरो बेहद संवेदनशील और बौद्धिक सोच रखने वाली महिला थीं। वह अभिनय की गंभीरता से सीखना चाहती थीं। इसके अलावा उनको राजनीति, साहित्य, मनोविज्ञान और कला जैसे विषयों में गहरी रुचि थी।

स्वतंत्र और मुखर एक्ट्रेस

साल 1954 में एक्ट्रेस ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। उस समय में यह एक साहसिक कदम था। क्योंकि उस दौर में फिल्म स्टूडियो कलाकारों के करियर और फैसलों पर अपना कंट्रोल रखते थे। एक्ट्रेस ने उचित वेतन, बेहतर रोल और रचनात्मक स्वतंत्रता की मांग की। ऐसे में कई बार मर्लिन ने ऐसे रोल करने से इंकार कर दिया, जो उनको पसंद नहीं थे। एक्ट्रेस के इस कदम ने उनको हॉलीवुड की स्वतंत्र और मुखर अभिनेत्रियों में शुमार किया।

मृत्यु

वहीं 05 अगस्त 1962 में मात्र 36 वर्ष की उम्र में मुनरो ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। वह अपने फ्लैट में रहस्यमई तरीके से मृत पाई गई थीं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच