पैरालंपियन दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को मिला खेल रत्न

By अनुराग गुप्ता | Aug 29, 2019

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेल दिवस के मौके पर पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके अलावा राष्ट्रपति ने कबड्डी खिलाड़ी अजय कुमार समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हालांकि इस दौरान एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पूनिया मौजूद नहीं थे। मिली जानकारी के मुताबिक बजरंग पूनिया  अगले महीने कजाखिस्तान में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारियों के चलते खेल का सबसे सम्मानित पुरस्कार खेल रत्न लेने नहीं पहुंच पाए।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील