दीपक चाहर और किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली ‘भारत ए’ टीम में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

कोलकाता। तेज गेंदबाज दीपक चाहर और युवा बल्लेबाज ईशान किशन भारत ए टीम के चार दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका जायेंगे। गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल की अगुवाई में इस दौर की शुरुआत 23 नवंबर से होगी। भारतीय टीम दौरे पर तीन मैचों की श्रृंखला खेलेगी, जिसके सभी मुकाबले ब्लोमफोंटेन में खेले जायेंगे। चाहर और ईशान इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए कोलकाता में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के खत्म होने के बाद वे 23 नवंबर को ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे।

इसे भी पढ़ें: काम के साथ मेरा रिश्ता ‘अरेंज मैरिज’ जैसा, बाद में प्यार हो ही गया : रानी मुखर्जी

बोर्ड के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ टीम को एक दूसरे कीपर की भी जरूरत थी और ईशान सबसे बेहतर विकल्प है। वह अब शायद इस काम के लिए पहली पसंद होगा।’’ दीपक ने लाल गेंद (टेस्ट) से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता के कारण चयनकर्ता उन्हें व्यस्त रखना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास