रजत पदक विजेता दीपक पूनिया समेत 3 अन्य पहलवान कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

नयी दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पूनिया सहित तीन सीनियर पुरूष पहलवान कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव आये हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने गुरूवार को यह जानकारी दी। ओलंपिक दल में शामिल पूनिया (86 किग्रा) के अलावा नवीन (65 किग्रा) और कृष्ण (125 किग्रा) को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। सभी तीनों पहलवान सोनीपत में साइ केंद्र में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और इसमें जुड़ने से पहले पृथकवास में हैं। साइ ने बयान में कहा, ‘‘तीन सीनियर पुरूष पहलवानों ने सोनीपत के साइ केंद्र में राष्ट्रीय कुश्ती शिविर के लिये रिपोर्ट किया और कोविड-19 वायरस की जांच में पॉजिटिव आये। ’’ विश्व चैम्पियनशिप में रजत से पूनिया ने तोक्यो ओलंपिक के लिये स्थान पक्का किया था। उन्हें एहतियात के तौर पर साइ के पैनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी