अधिकारियों के लिए झंडमन्च और जनता के लिए अपमान मंच बन चुका है जनमंच- कांग्रेस प्रवक्ता बोले- सरकार अब इसका नाम जनाक्रोश मंच रखे

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 13, 2021

शिमला सरकार का जनमंच कार्यक्रम फ़िज़ूलखर्ची के सिवा कुछ नहीं है।जनसमस्याओं के प्रति इस कार्यक्रम का कुछ लेना देना नहीं है।अबतक के हुए कार्यक्रम फ़्लॉप साबित हुए हैं।सरकार जिन समस्याओं के निपटारे का प्रचार करती है वह समस्याएं एक फोन काल पर सुलझाने की हैं।फिर यह लाखों खर्च करके तामझाम किस लिए है।

 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधान सभा के विशेष सत्र से सम्बन्धित विधान सभा अध्यक्ष ने की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक

 

यह स्वाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आज मीडिया के माध्यम से प्रदेश भाजपा सरकार से किया।उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में अधिकारियों की झंड की जाती है।अबतो आमजन द्वारा उठाए गए समस्याओं पर मंत्री उत्तेजित हो कर शिकायतकर्ता का अपमान करने लगे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें: 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान की स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे मोनिटरिंग : कश्यप

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि करसोग में हुए कार्यक्रम में जिस तरह सरकार के मंत्री ने एक शिकायतकर्ता के साथ बत्तमीज़ी की वह आपत्तिजनक है।मंत्री शिकायतकर्ता के साथ तू-तड़ा में बात करके उसे अपमानित करते रहे। यह बर्दाश्त से बाहर है।उन्होंने कहा कि मंत्री को इस तरह एक सम्मानित नागरिक के साथ बत्तमीज़ी करने की इजाज़त और अधिकार किसने दिए हैं।क्या मंत्री महोदय इस तरह धौंस जमा कर जनता की आवाज़ को दबाना चाहते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: जन मंच के माध्यम से प्रदेश में हुआ 48 हजार समस्याओं का निपटारा-जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर

 

 

दीपक शर्मा ने कहा कि आमजन में आक्रोश है।इस जनाक्रोश के चलते सरकार बौखलाहट में है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता और मुखर होगी और अब यह कार्यक्रम सरकार के लिए ही आफत का मंच बन जायेगा।उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और मंत्रियों की जनता के प्रति अपमानित टिप्पणियों की वजह से अब यह कार्यक्रम जनाक्रोश मंच बन चुका है।उन्होंने शंका जताई कि इसी तरह बढ़ते जनाक्रोश के चलते भाजपा इस कार्यक्रम से शीघ्र ही अपना बोरिया बिस्तर समेत लेगी।

 

 

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब तक हुए इन कार्यक्रमों में जो फ़िज़ूलखर्ची की गई है उसकी जांच होनी चाहिए।कांग्रेस की सरकार आने के बाद ये सब धांधलियां बेनकाब की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार