By रेनू तिवारी | Dec 29, 2020
टीवी जगत में कई ऐसी जोड़ियां है जिसको लोग साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। कुछ टीवी शो में कपल की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद होती है कि वह चाहते हैं कि ये सितारें निजी जिंदगी में भी साथ रहे। ऐसा ही एक कपल हैं दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम। ससुराल सिमर का शो में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। शो भी काफी लंबे समय तक चला था। साथ में काम करते-करते दोनों नजदीक आये। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी। दीपिका और शोएब की शादी ने काफी सुर्खियां बटौरी क्योंकि दोनों के धर्म अलग-अलग थे। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
2018 में दोनों की शादी हुई थी विवादों के बाद दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 में भी नजर आयी। उन्होंने शो जीता भी था। अब लंबे समय से दीपिका कक्कड़ और शोएब फिल्मों और शो से दूर हैं। दूरी बनाने के बाद भी दीपिका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। वह अपनी और पति के साथ तस्वीर शेयर करती है। इसके अलावा वह यूट्यूब पर वह वीडियो भी शेयर करती करती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि उनकी शोएब के साथ किस बात पर लड़ाई होती है।
वीडियो में उन्होंने बताया कि शोएब को सुबह उठकर किसी से बात करना पसंद नहीं है। वह सुबह उठने के बाद काफी देर तक शांत और गुस्से में रहते है। उस समय कोई उनसे बात करता है तो वह इरिटेट हो जाते हैं और गुस्सा करते हैं। ये बात मुझे पहले बिलकुल अच्छी नहीं लगती थी। हमारा कई बार इस बात पर झगड़ा हुआ है। अब धीरे-धीरे मैंने एडजस्ट कर लिया है। मैं सुबह के समय पेस के साथ समय बिताती हूं।
आपको बता दे कि लंबे समय से दोनों ने छोटे-बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। बिग बॉस 12 जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ को एक शो कहा हम कहा तुम मिला था लेकिन शो को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं शोएब को इश्क में मरजावां में देखे गये थे।