दीपिका को TikTok पर छपाक लुक की चुनौती देना पड़ा महंगा, हुई ट्रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ‘टिकटॉक इनफ्लूएंसर’ को अपनी फिल्म “छपाक” लुक की चुनौती देकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादों के घेरे में आ गई हैं। दीपिका की इस टिकटॉक चुनौती को “संवेदनहीन”, “मूर्खतापूर्ण” और प्रचार का सबसे घटिया तरीका बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुए 39 सेकेंड के इस वीडियो में वह मेकअप आर्टिस्ट फैबी को उनकी फिल्मों के तीन पसंदीद लुक को ‘रीक्रीएट’ करने की चुनौती दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 'झुंड' का पोस्टर रिलीज, यहां देखें फर्स्ट लुक

एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा,“जब जेएनयू जाकर भी दीपिका लक्ष्मी का मजाक नहीं बना पायीं तो तेजाब हमले के पीड़ितों पर टिकटॉक वीडियो बनाने की चुनौती लेकर आयी हैं।” एक ने लिखा, “यह तेजाब हमले के पीड़ितों का अपमान है। अपना प्रचार करने के लिए कितना नीचे गिर सकती हैं दीपिका पादुकोण।” मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म “छपाक” तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी।

इसे ङी देखें- एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का फिल्म 'छपाक' पर बयान

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें