By रेनू तिवारी | Sep 13, 2019
गणपित बप्पा का विसर्जन देशभर में काफी धूमधाम से किया गया। गणेश विसर्जन से एक दिन पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा के पंडाल में पहुंची। लालबागचा राजा गणेश चतुर्थी के दौरान 11 दिनों तक प्रदर्शित की जाने वाली सबसे लोकप्रिय गणपति मूर्तियों में से एक है। अनंत चतुर्दशी के दिन, यह अरब सागर में डूब जाती है। इस दिन से पहले, दीपिका ने मूर्ति के दर्शन किए।
दीपिका पादुकोण इस यात्रा के दौरान एक झलक पाने या अभिनेत्री की तस्वीर क्लिक करने के लिए उत्सुक प्रशंसकों से घिरी हुई थी। दीपिका को लोगों की भीड़ से बाहर निकलने में मदद करने के लिए उनके सुरक्षा गार्डों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने हल्के पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी और कान में हमेशा के तरह अपने स्टाइल वाले बड़े-बड़े इयररिंग्स डाले हुए थे।
अपने सुरक्षा गार्डों और फैंस से घिरी दीपिका पादुकोण बप्पा के दर्शन नंगे पैर करने आई थीं।
लालबागचा राज के पंडाल में आकर दीपिका पादुकोण ने गणपित बप्पा के पैर छुए और उनका आशीर्वाद भी लिया। दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस माथे पर टीका लगाए हुए नजर आईं।
लालबागचा राज के दर्शन के दौरान दीपिका के साथ रणवीर सिंह नजर नहीं आए दर्शन के लिए वह अकेली आईं।