Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ने अटेंड किया Jury Dinner, स्टाइलिश अवतार पर अटकी रह गयी सबकी नजरें

By एकता | May 17, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए कान्स पहुंच गयी है। खास बात यह है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में अभिनेत्री जूरी सदस्य के रूप में शिरकत कर रही हैं। फ्रेंच रिवेरा शहर में उतरने के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उन्होंने शहर के कुछ शानदार जगहों की झलक दिखाई। वीडियो में दीपिका फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कंट्री ऑफ ऑनर सम्मान, अनुराग ठाकुर संग रेड कारपेट पर फिल्मी सितारों की मौजूदगी, Cannes में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है भारत


फ्रेंच रिवेरा पहुंचने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म निर्माता असगर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, रेबेका हॉल, जैस्मीन ट्रिनका, फ्रांसीसी निर्देशक लाड्ज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे के निर्देशक जोआचिम ट्रायर सहित अन्य जूरी सदस्यों के साथ जूरी डिनर में भाग लिया। जूरी डिनर के साथ ही 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई। डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गयी हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। जूरी डिनर के दौरान दीपिका लुई वुइटन की मल्टीकलरेड एम्बेलिश्ड शॉर्ट ड्रेस और हाई हील ब्राउन बूट्स पहने नजर आयीं। स्मोकी आई शैडो, विंग्ड आईलाइनर, ग्लोइंग स्किन, ग्लॉसी न्यूड लिप शेड के साथ अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट किया था। दीपिका के इस लुक को देखकर उनके फैंस काफी इम्प्रेस नजर आ रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Cannes 2022: दीपिका-ऐश्वर्या से हिना खान तक, ये एक्ट्रेसेस बिखेरेंगी रेड कार्पेट पर अपना जलवा


अभिनेत्री इस साल कान्स में भाग लेने वाली अकेली भारतीय नहीं हैं। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, संगीत उस्ताद एआर रहमान, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज और अभिनेता आर माधवन के अलावा कई बड़े सितारें 2022 के कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। रेड कार्पेट पर मौजूद भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य नामों में सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी, प्रशंसित निर्देशक शेखर कपूर, सीबीएफसी बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी टीकू, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े, नयनतारा और लोक कलाकार मामे खान शामिल हैं।


प्रमुख खबरें

Health Tips: बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर तो इम्यूनिटी को रखें स्ट्रांग, अपनाएं ये हेल्दी आदतें

यूरोप दौरे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तान होंगी ज्योति

Auto Expo: 10 साल बाद दिल्ली में वापस आने के लिए तैयार है ऑटो एक्सपो

Surya Tilak: मध्य प्रदेश के इस मंदिर में रोजाना होता है श्रीराम का सूर्य तिलक, सदियों से चली आ रही ये परंपरा