डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत करना ‘अपमानजनक’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत किया जाना अपमानजनक है। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के पुलिस हिरासत में मारे जाने के बाद देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्प्रे डाला गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया था। भारतीय दूतावास के सामने वाली सड़क पर गांधी जी की प्रतिमा लगी हुई है जिसमें दो और तीन जून की दरम्यानी रात में तोड़फोड़ की गई। भारतीय दूतावास ने कानून लागू करने वाली स्थानीय एजेंसियों के समक्ष इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा,‘‘यह अपमानजनक है।’’ भारतीय दूतावास ने मामले की शीघ्र जांच के लिए इसे विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। साथ ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस को भी इसकी जानकारी दी है।

प्रमुख खबरें

सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic को मिला A सर्टिफिकेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Venus Plants For Shukra Grah: शुक्र दोष मिटाकर जीवन में सुख-समृद्धि लाएंगे ये Vastu Remedy, देखें Full List

दिल्ली में हाई कोर्ट, जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग समेत 6 जगहों पर बम की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सीधे रास्ते पर नहीं चला तो...सिंधु जल संधि पर शहबाज ने भारत को दी खुली धमकी