वे कहते हैं हम हिंदू का है...UP-बिहार के वीडियो दिखा बंगाल को बदनाम कर रहे, मौलवियों संग बैठक में ममता का केंद्र पर आरोप

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामों के साथ बैठक में कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ अधिनियम को लेकर कुछ अशांति हुई। विपक्ष दावा कर रहा है कि तृणमूल कांग्रेस वक्फ हिंसा में शामिल है, अगर ऐसा होता तो उसके नेताओं के घरों पर हमले नहीं हो। संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में तृणमूल कांग्रेस सबसे आगे थी। ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा द्वारा वित्त पोषित कुछ मीडिया घराने बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित कर रहे। भारत की प्रगति में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई है, लेकिन संविधान को कमजोर करने के प्रयास जारी हैं। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया बंगाली नववर्ष

माकपा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा की कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की मांग की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि पुलिस पर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को रोकने के लिए उचित तरीके से काम नहीं करने का आरोप है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि झड़पों के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए स्वतंत्र जांच की आवश्यकता है। यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की घटनाओं की कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से न्यायिक जांच की मांग करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ