सही सोच वाले नागरिक गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा को हराएं: जीए मीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

जम्मू। ‘शहीद दिवस’ पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने आह्वान किया कि सभी सही सोच रखने वाले नागरिक उस विचारधारा से लड़ें और हराएं जिसने राष्ट्रपिता की हत्या की। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं, पूर्व मंत्रियों एवं विधायकों ने काली पट्टी लगा मौन प्रदर्शन किया। उनके हाथों में ‘‘ संविधान बचाओ, भारत बचाओ’’ की तख्ती थी। 

इसे भी पढ़ें: बापू की बातें करने की जगह राहुल गांधी और गौरव भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

पार्टी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की कथित अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कार्रवाई की निंदा की और आरोप लगाया कि इससे देश की शांति, सामाजिक और धार्मिक सौहार्द के साथ संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाएं भी कमजोर हुई हैं। मीर ने कहा कि गांधी के हत्यारे का महिमामंडन करने वाले कभी उनके दर्शन को आत्मसात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के दर्शन से ही देश एकजुट और मजबूत रह सकता है।  

इसे भी देखें: बापू की बातें करने की जगह राहुल गांधी और गौरव भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

प्रमुख खबरें

महाविनाश की ओर पश्चिम एशिया! 2500 अमेरिकी सैनिकों, एक और युद्धपोत को रवाना किया, तेहरान में भीषण धमाका

Iran पर कयामत बनकर बरसे अमेरिकी बम, Donald Trump ने तेल हब Kharg Island को जलाकर किया खाक, तेहरान में भीषण धमाकों से कांपी धरती!

मुश्किल में रैपर Badshah! हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी का आदेश, पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश

PM Modi Assam Visit | सिलचर में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पूर्वोत्तर को मिलेगा पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे