तवांग झड़प के बाद अपने पहले अरुणाचल दौरे से चीन को स्पष्ट संकेत दे गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By गौतम मोरारका | Jan 03, 2023

तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच दिसंबर महीने में हुई झड़प के बाद आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश पहुँचे और एलएसी के पास एक पुल का उद्घाटन कर भारत की रक्षा तैयारियों को बल प्रदान किया तथा अपने संबोधन के माध्यम से चीन को कड़ा संदेश भी दिया। राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिनमें सबसे खास सिओम पुल है जोकि सियोम नदी पर बनाया गया है। यह पुल रणनीतिक रूप से भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वास्तविक नियंत्रण रेखा के दूरदराज के क्षेत्रों में सैनिकों को तैनात करने में सहायक होगा।

इसे भी पढ़ें: Arunachal दौरे पर राजनाथ सिंह, बोले- भारत किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करता, सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास हमारी प्राथमिकता

अरुणाचल प्रदेश के बोलेंग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के पास देश की सीमा पर विरोधियों की चुनौतियों को विफल करने की पूरी क्षमता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। रक्षा मंत्री ने बिना किसी देश का नाम लिये स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय सेना में सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

राजनाथ सिंह ने दोहराया कि भारत एक ऐसा देश है जो कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति और संस्कार हमें भगवान राम और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से विरासत में मिला है। हालांकि देश के पास उकसाने पर किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने की क्षमता भी है।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga