रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान

By अनुराग गुप्ता | Sep 19, 2019

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह इस विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री हैं। उड़ान भरने से पहले राजनाथ सिंह ने तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ऑल सेट फॉर ए डे !

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि मंत्री ‘स्वदेश निर्मित तेजस’ के विकास में शामिल रहे अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह उड़ान भरी हैं। उन्होंने कहा कि इससे इन विमानों को उड़ा रहे भारतीय वायु सेना के पायलटों का मनोबल भी बढ़ेगा। भारतीय वायु सेना ने तेजस विमान के पहले बैच को बेड़े में शामिल कर लिया है। 

इसे भी पढ़ें: तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वालों को मिलेगा 25 लाख रुपये तक का नि:शुल्क रेल यात्रा बीमा

आपको बता दें कि तीन साल पहले तेजस को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया था। अब जल्द ही तेजस का अपग्रेड वर्जन भी आने वाला है। हालांकि तेजस ने 4 जनवरी 2001 को अपनी पहली उड़ान भरी थी।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी