रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के अस्पताल में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जाकर किश्तवाड़ जिले में एक सुदूर गांव में अचानक आई बाढ़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले अंतिम गांव चिशोती भी जाना था, लेकिन खराब मौसम के कारण यह दौरा रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सिंह अब दिल्ली लौटने से पहले राजभवन जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम ने मंत्री को अपने इलाज के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

व्यापारियों के 2000 रुपये से अधिक UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू

भारत का Merchandise Export अगस्त में 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर पहुंचा

संजू सैमसन के तेज 57 रन से Team India ने Afghanistan को 7 विकेट से हराया

Gurugram में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, FIR में हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी