रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि देश के विरोधियों को कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न मौजूदा स्थिति का फायदा उठाने का कोई मौका नहीं मिले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तरीय बैठक में सिंह ने सशस्त्र बलों की संचालन तैयारियों की समीक्षा की। सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों से कहा कि वे देश के सामने किसी भी संभावित बाहरी सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहें। वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सिंह को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ ही चीन से लगी सीमा से सटे इलाकों की स्थिति से अवगत कराया। सिंह ने सशस्त्र बलों को यह भी निर्देश दिया कि देश की अर्थव्यवस्था पर महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर वित्तीय संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने शीर्ष सैन्य कमांडरों को ऐसे कार्यों और परियोजनाओं की पहचान करने को कहा जिनसे अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार में सहायता मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में सुधार के कदमों को लागू किये जाने की समीक्षा की

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त