जवानों की शहादत पर बोले रक्षा मंत्री- देश अपने सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा

By अंकित सिंह | Jun 17, 2020

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलवान घाटी झड़प पर कहा कि गलवान घाटी में सैनिकों को गंवाना बहुत परेशान करने वाला और दुखद है। हमारे सैनिकों ने कर्तव्य का पालन करते हुए अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन किया और अपनी जान न्यौछावर कर दी। राजनाथ सिंह ने कहो कि देश अपने सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों (सेना, नौसेना और वायु सेना) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार