रक्षा गलियारा में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक का विनिर्माण होगा: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपीडीआईसी) में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का विनिर्माण होगा। राजनाथ सिंह ने यहां आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारा के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें: सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ ईडी का आरोपपत्र दाखिल

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां केवल नट-बोल्ट या कलपुर्जों का विनिर्माण नहीं किया जाएगा, बल्कि ड्रोन/ यूएवी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, विमान और ब्रह्मोस मिसाइलों के भी विनिर्माण और उन्हें तैयार करने का काम किया जाएगा।” यूपीडीआईसी एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसके जरिए विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर भारतीय रक्षा क्षेत्र की निर्भरता घटाने का इरादा है। अलीगढ़ में 11 अगस्त, 2018 को एक कार्यक्रम में रक्षा उत्पादन में 3,700 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की घोषणा के साथ इस परियोजना की शुरुआत हुई थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट