रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्ता को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्र भानु गुप्ता को रविवार को याद करते हुए उनकी उदारता का जिक्र किया और बताया कि गुप्ता ने एक बार अपने खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिये भोज का आयोजन किया था।

सिंह ने लखनऊ के ‘नेशनल पीजी कॉलेज’ में एक समारोह में यह किस्सा सुनाया। उन्होंने कार्यक्रम में चंद्र भानु गुप्ता की एक प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ एक डाक टिकट भी जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी के साथ चंद्र भानु गुप्ता जी से जुड़ी एक और घटना साझा करना चाहता हूं। जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब लगभग 10 हजार लोग उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी भी उनमें शामिल थे। इन सभी लोगों के पास भोजन का कोई इंतजाम नहीं था। चंद्र भानु गुप्ता जी जानते थे कि वे सभी भूखे हैं इसलिए उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों के लिए तुरंत भोजन का इंतजाम किया। उन्होंने उनके लिये पूड़ी और साग बनवाया था।

सिंह ने कहा, इसका मतलब है कि एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष का भी सम्मान होना चाहिए। इस घटना से हमें यह भी संदेश मिलता है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए।

लखनऊ से लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि चंद्र भानु गुप्ता ने राजनीति को कभी व्यवसाय नहीं बनाया बल्कि इसे सेवा का माध्यम बनाया और यही वजह थी कि वह उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच हमेशा बेहद लोकप्रिय रहे।

रक्षा मंत्री ने उस समय को भी याद किया जब उत्तर प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे चंद्र भानु गुप्ता ने किसानों की दुर्दशा को दर्शाती फिल्म हमारा संसार को मनोरंजन कर से मुक्त करवाया था। सिंह ने कहा, फिल्म हमारा संसार देखने के बाद उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी से बात की और फिल्म को कर मुक्त कराया।

प्रमुख खबरें

गरीबों के अधिकार छीन रही सरकार, हम अंत तक लड़ेंगे..., MGNREGA विवाद पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

पहले धमकियां, फिर समन, वीजा केंद्र बंद, यूनुस की हरकत का भारत ने कर दिया तगड़ा इलाज

Delhi Air Pollution पर बोला चीनी दूतावास, हमने समस्या की जड़ पर वार कर धुएं को उड़ा डाला

Karwar में नेवल बेस पर जासूसी! INS कदंबा के पास चाइनीज GPS ट्रैकर से लैस पक्षी मिला