SCO Summit In China | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन में कहा, आतंकवाद और शांति-समृद्धि साथ-साथ नहीं चल सकते

By रेनू तिवारी | Jun 26, 2025

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के क़िंगदाओ में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए एक ऐसे दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया, जिससे भारत का रुख़ कमज़ोर पड़ जाता। रक्षा मंत्री ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर भी भारत का रुख़ मज़बूती से रखा, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी।

उन्होंने कहा, हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं। सिंह ने कहा, और इन समस्याओं का मूल कारण बढ़ती कट्टरता, उग्रवाद और आतंकवाद है। सिंह ने कहा कि शांति-समृद्धि और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते। उन्होंने कहा कि सरकार से इतर तत्वों और आतंकवादी समूहों के हाथों में सामूहिक विनाश के हथियार सौंपने के साथ भी शांति कायम नहीं रह सकती।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में पर्यटकों से भरी बस अलकनंदा में गिरी, वाहन में 18 यात्री थे सवार

रक्षा मंत्री ने कहा, इन चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है और हमें अपनी सामूहिक सुरक्षा के लिए इन बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि अपने संकीर्ण एवं स्वार्थी उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को प्रायोजित, पोषित व इस्तेमाल करने वालों को इसके परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

सिंह ने कहा कि एससीओ को इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों जैसा था। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रहा है। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अफगानिस्तान में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन में अपनी नीति पर अडिग रहा है।

प्रमुख खबरें

Trump के अप्रत्याशित स्वभाव का Pakistan ने अब चखा कड़वा सबक, सीधे Iran-US Deal कर Shahbaz को चौंकाया

Thyroid में Sweet Cravings से हैं परेशान? यह Healthy Snack देगा तुरंत राहत

NCR के लिए मेगा प्लान! बनेंगे 4 नए Namo Cities, ₹5000 करोड़ का बजट

Mukesh Ambani का ऐलान: आज SEBI में Jio IPO के डॉक्यूमेंट्स फाइल होंगे, भारतीय बाजार में नया अध्याय