LAC का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना का बढ़ाएंगे पराक्रम

By अंकित सिंह | Jun 26, 2021

गलवान में भारत-चीन तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख का दौरा करेंगे। रविवार को राजनाथ सिंह लद्दाख दौरे पर जाएंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनाथ सिंह एलएससी पर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लेंगे। सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि एलएसी के पास कुछ सड़कों का भी उद्घाटन कार्यक्रम तय किया गया है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच पिछले 1 साल से विवाद की स्थिति है। ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। कल ही राजनाथ ने कहा था कि कहा कि गलवान गतिरोध के दौरान नौसेना की सक्रिय अग्रिम तैनाती ने हमारे इरादे का संकेत दिया कि हम शांति चाहते हैं लेकिन किसी भी घटना के लिए तैयार हैं। भले ही पैंगोंग उत्तरी और दक्षिणी किनारे में दोनों देशों के सैनिक पीछे हटने लगे हैं लेकिन अब भी वहां 50 से 60 हजार सैनिकों की तैनाती है। ऐसे में वहां की स्थिति क्या है इसका आकलन लगाया जा सकता है। भारत एलएसी के पास अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में लगा हुआ है। भारत की कोशिश यह है की एलएसी के पास अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को इतना मजबूत किया जाए कि जरूरत की स्थिति में वह रक्षा के लिए भी काम आ सके। एक हफ्ते पहले ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश गए थे जहां उन्होंने 12 सड़कों को राष्ट्र को समर्पित किया था। अरुणाचल में अपने संबोधन के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि सामरिक सड़कों से संपर्क को बढ़ावा मिलता है साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सुरक्षा बल तेजी से आवाजाही कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन