MQ-9 Reaper Drone Deal: रक्षा मंत्रालय ने मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका के साथ 3 बिलियन के ड्रोन डील को किया डन, कांप उठेंगे चीन-पाकिस्तान!

By अभिनय आकाश | Jun 15, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा का उत्साह चारो ओर नजर आ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ये नए क्षितिज को छूने, रक्षा-औद्योगिक सहयोग में नए बेंचमार्क स्थापित करने और रिश्ते को एस्केप वेलोसिटी में आगे बढ़ाने के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड का काम करेगा। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत की सामरिक दृष्टि से कुछ ऐसे फैसले लिए जाएंगे जिससे उनकी ये अमेरिका यात्रा ऐतिहासिक बन जाएगी। इसमें सबसे अहम है रक्षा क्षेत्र में ठोस कदम उठाने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी की यात्रा के दौरान 350 फाइटर जेट इंजनों के भारत में निर्माण का बड़ा राजनीतिक सौदा परवान चढ़ने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: PM Narendra Modi US Visit से भारत को होने वाले बड़े लाभों से जुड़े मुद्दों पर Brigadier DS Tripathi (R) से बातचीत

एमक्यू 9 रीपर ड्रोन के पंखों की लंबाई 20 मीटर है। रीपर 9 हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों के अलावा सेंसर और लेजर-गाइडेड बम ले जाने में सक्षम है। इसमें 27 घंटे तक लगातार उड़ान भरने की क्षमता है और यह 3,850 पाउंड (1,746 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ 50,000 फीट तक संचालित हो सकता है। ड्रोन 1746 किलो के वजन को अपने साथ लेकर उड़ने की क्षमता भी रखता है। भारतीय नौसेना इन ड्रोनों के लिए प्रमुख सर्विस है और मामले को पूरी तरह से आगे बढ़ा रही है। तीनों सेनाओं की स्वदेशी स्रोतों से समान प्रकार के मध्यम ऊंचाई और लंबे समय तक चलने वाले ड्रोन के लिए जाने की भी योजना है। 

प्रमुख खबरें

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल