Modi के नेतृत्व में बदली राजनीति की परिभाषा, जेपी नड्डा बोले- राजनेता अब मेवा नहीं खाता, देश सेवा करता है

By अभिनय आकाश | May 15, 2024

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के गंगाजलघाटी में जनसभा को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति और राजनीति की सोच... बदल डाली है। 10 साल पहले लोग सोचते थे कि देश में कुछ बदलने वाला नहीं है, लेकिन मोदी जी ने 10 साल में विश्वास भर दिया कि हम देश को बदल सकते हैं, देश को आगे ले जा सकते हैं। आज 2024 में, मोदी जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर चल पड़े हैं। मोदी जी ने 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया। आने वाले पांच साल में मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Raebareli में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी यहां के शेर, गरीबों के लिए लड़ने वाले सिपाही हैं

मोदी जी के नेतृत्व में आज राजनीति की परिभाषा, राजनीति की संस्कृति, काम करने का तरीका और राजनीति की सोच... ये सब कुछ बदल चुकी है। अब राजनेता मेवा नहीं खाता, राजनेता अब मोदी जी के नेतृत्व में सेवा करता है। हम पीएम मोदी जी के कुशल नेतृत्व में 'मजबूत सरकार' चला रहे हैं। लेकिन भारतीय गठबंधन के नेता, खासकर ममता बनर्जी, अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए 'मजबूर सरकार' बनाना चाहती हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हम मजबूत सरकार बनाना चाह रहे हैं और मजबूत सरकार चला रहे हैं। जबकि ममता जी और इंडी गठबंधन के लोग मजबूर सरकार चाहते हैं। ममता जी घुसपैठियों के साथ समझौता करती हैं, आतंकियों को पनाह देने वालों को पनाह देती हैं। जबकि मोदी जी आतंकियों के छक्के छुड़ा देते हैं।

प्रमुख खबरें

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई