Dehradun Firing: टायर पर मारी गोली, Morning Walk पर निकले रिटायर्ड Brigadier की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2026

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह कथित तौर पर रास्ता देने को लेकर दो कार सवारों के बीच विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में सेना के एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना मसूरी रोड पर जोहड़ी गांव में सुबह उस समय हुई जब दिल्ली पंजीकरण नंबर वाली एक फॉर्च्यूनर कार और उसके पीछे आ रही एक स्कॉर्पियो एन में सवार लोगों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया।

उसने बताया कि इस घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और अस्पताल जाकर पीड़ितों से जानकारी ली। देहरादून के पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

प्रमुख खबरें

ईरान को खत्म करने का प्लान! ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट बातचीत से हड़कंप

Adoor Police Station घटना में पुलिस की कोई चूक नहीं: Ramesh Chennithala

Supreme Court का फैसला: Delhi-NCR में 7 और 8 नवंबर को केवल Green Crackers की अनुमति

पंजाब चुनाव 2027: आप ने पाला बदलने वाले विधायकों को कचरा बताया, कहा- बीजेपी को ही उन्हें टिकट देने दें