देहरादून में STF और पुलिस की कार्रवाई, 800 पैकेट नकली Gold Flake सिगरेट संग आरोपी धरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

उत्तराखंड विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और देहरादून पुलिस ने रविवार को नकली सिगरेट के कारोबार में संलिप्तता के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से नकली सिगरेट के 800 पैकेट जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार, पटेल नगर थाने और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ‘गोल्ड फ्लेक’ ब्रांड की नकली सिगरेट के कारोबार में शामिल एक व्यक्ति आजाद कॉलोनी इलाके में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ, पटेल नगर थाने की पुलिस और आईटीसी कंपनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने रविवार को आजाद कॉलोनी स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से नकली सिगरेट के 800 पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के देवबंद निवासी अबुसाद के रूप में बताई। उसने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह सहारनपुर से नकली सिगरेट खरीदकर देहरादून और आसपास के इलाकों में उनकी आपूर्ति करता था।

जांच के दौरान पता चला कि जब्त किए गए सिगरेट के सभी पैकेट पर एक ही सीरियल नंबर अंकित था, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पटेल नगर थाने में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Switzerland में हथियारों के निर्यात नियमों में ढील को मंजूरी, 55 फीसदी मतदाताओं ने दिया समर्थन

Women Reservation Bill पर 371 सांसदों के समर्थन का दावा, केंद्र सरकार आश्वस्त

Bangladesh और Pakistan ने आवश्यक वस्तुओं के व्यापार के लिए 5 साल का Trade Agreement किया

Aryan Calvin का शो रद होने पर Patna में भारी बवाल, BJP दफ्तर पर पथराव