By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
उत्तराखंड में देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र में विवाह के आठ माह बाद एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने राज्य सचिवालय में तैनात उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतका सृष्टि कंडारी की मां की तहरीर के आधार पर उसके पति सौरभ खत्री, सास और ननद के खिलाफ डोईवाला थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सृष्टि कंडारी टिहरी जिले के एक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनका विवाह पिछले वर्ष नवंबर में हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।