Dekh Dilli Ka Haal, जानिए किसके साथ दिल्ली की महिला वोटर्स, केजरीवाल पर क्यों भड़क रहीं

By Prabhasakshi News Desk | Jan 13, 2025

राजधानी दिल्ली में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभासाक्षी की टीम राजधानी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके लोगों से चुनावी माहौल जानने की कोशिश कर रही है। जिसको लेकर हमारी टीम ने कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान हुए कार्यों के बारे में जनता से उनकी राय जानने की कोशिश की।

बुजुर्ग महिला मतदाताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी वादे खोखले हैं और अरविंद केजरीवाल ने ना तो बेटा और ना ही भाई के रूप में दिल्ली की महिलाओं का कोई विकास किया है। इसके अलावा भी महिलाओं ने बताया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला और बाल सुरक्षा भी एक प्रमुख मुद्दा रहने वाला है। उन्होंने केजरीवाल की तुलना में शीला दीक्षित को बेहतर मुख्यमंत्री बताया।

महिलाओं के मुताबिक इस बार भारतीय जनता पार्टी को भी एक मौका निश्चित रूप से मिलना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को लेकर लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन का भी उन्होंने जिक्र करते हुए इस आवास को शीश महल बताया। महिलाओं ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने रोहिंग्या मुसलमान को दिल्ली में बड़े पैमाने पर बसाने के लिए जगह दी है और वे उनका प्रयोग वोट बैंक की राजनीति की तरह करना चाहते हैं। स्कूल और अस्पताल सुधारने वाले आम आदमी पार्टी के बयानों को लेकर भी महिलाओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने सिर्फ स्कूलों का पुनर्निर्माण ही किया है लेकिन उनकी हालत पहले की तरह अभी भी खराब ही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi