पूर्व यूएस ओपन चैंपियन डेल पोत्रो करवाएंगे घुटने का ऑपरेशन, तोक्यो ओलंपिक में खेलने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2021

ब्यूनस आयर्स। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो इस सप्ताह अपने दायें घुटने का एक और आपरेशन करवाएंगे लेकिन उन्हें तोक्यो ओलंपिक में खेलने की उम्मीद है। अर्जेंटीना का यह 32 वर्षीय खिलाड़ी जून 2019 में क्वीन्स क्लब के पहले दौर में चोटिल होने के बाद बाहर है। वह अपनी इस चोट का पहले भी तीन बार आपरेशन करवा चुके हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका शिकागो में एक और आपरेशन होगा।

इसे भी पढ़ें: वनडे में जीत से शुरुआत करने उतरेगा भारत, शिखर धवन पर होगी निगाह

डेल पोत्रो ने कहा, ‘‘हमने पारंपरिक उपचार भी अपनाया लेकिन दर्द अब भी है। चिकित्सक जानते हैं कि मैं फिर से टेनिस खेलना चाहता हूं और ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहता हूं और इसलिए हम इस पर सहमत थे कि जल्द से जल्द आपरेशन करवाना चाहिए। ’’ डेल पोत्रो ने 2009 में यूएस ओपन के फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर अपना एकमात्र ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीता था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा