By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022
ताइपे। रिपब्लिकन नेता लिंडसे ग्राहम के नेतृत्व में छह अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दो दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को ताइवान पहुंचा। चीन पहले ही इस यात्रा की निंदा कर चुका है। अमेरिकी सांसदों का ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन एवं रक्षा मंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन की ‘गंभीर’ स्थिति के बीच यह यात्रा ताइवान के प्रति अमेरिका के ‘ठोस समर्थन एवं प्रतिबद्धता’ का प्रदर्शन है।