Travel Tips: Queen of Hills की ठंडक और Sundarban का रोमांच, Adventure प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है पश्चिम बंगाल

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2026

जब भी भारत की कला, साहित्य, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाती है, तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे पहले आता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां पर हिमालय की बर्फीली वादियों से लेकर समुद्र तटों तक सुनहरी रेत तक आपको सब देखने को मिलता है। पश्चिम बंगाल की संस्कृति, भोजन, इतिहास, त्योहार और प्राकृतिक सौंदर्य हर साल लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ladakh जैसा अहसास और Shimla जैसी वादियां, Mainpat बना पर्यटकों के लिए नया Travel Destination

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग बादलों के बीच बसी एक स्वर्ग जैसी दुनिया का एहसास दिलाती है।

दार्जिलिंग को 'क्वीन ऑफ हिल्स' भी कहा जाता है।

यहां पर टॉय ट्रेन, चाय बागान, कंचनजंगा के अद्भुत नजारों के साथ ठंडी हवाएं लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।

सूर्योदय के समय टाइगर हिल का दृश्य आपको जीवनभर याद रहेगा।

सुंदरबन

सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन है।

इसके साथ ही सुंदरवन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

इसको प्रसिद्ध रॉयल बंगाल टाइगर का घर माना जाता है।

यहां पर मैंग्रोव जंगल, बोट सफारी और वन्यजीव अनुभव आपको रोमांच से भर देते हैं।

कालिम्पोंग

अगर आप पश्चिम बंगाल में सुकून और शांति चाहते हैं, तो आपको कालिम्पोंग जाना चाहिए।

यहां आप भीड़-भाड़ से दूर रहना चाहते हैं तो कालिम्पोंग आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है।

यहां का खूबसूरत व्यू और सुकून भरा माहौल आपको रिलैक्स कर देंगे।

दीघा

यह बंगाल का लोकप्रिय समुद्री तट है।

दीघा समुद्र प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

यहां पर शांत समुद्र, स्थानीय सी फूड और खूबसूरत सनसेट आने वाले पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं।

दीघा वीकेंड ट्रिप के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है।

कोलकाता

बता दें कि कोलकाता को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है।

यहां का हावड़ा ब्रिज, विक्टोरिया मेमोरियल, कॉलेज स्ट्रीट और दुर्गा पूजा का उत्सव पूरी दुनिया में लोकप्रिय है।

कोलकाता की गलियों में आधुनिकता और इतिहास का अनोखा संगम दिखता है।

प्रमुख खबरें

Vivo Money Laundering Case में सुप्रीम कोर्ट ने चीनी नागरिक से मांगी भारत वापसी की गारंटी

Mirzapur में पक्की सड़क की मांग पर 400 स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Operation Sindoor वर्षों की तैयारी और रणनीतिक दूरदर्शिता का नतीजा: पूर्व Air Marshal जितेंद्र मिश्रा

Bhadohi Police ने फर्जी BSA बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार