दिल्ली के 1100 रोहिंग्याओं को EWS फ्लैटों में किया जाएगा शिफ्ट, पुलिस देगी सुरक्षा और TV-फोन सारे इंतजाम करेगी सरकार

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2022

दिल्ली में रह रहे एक हजार से अधिक रोहिंग्याओं को अब टेंट में रहने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्हें अब रहने के लिए पक्की छत वाले मकान मिलने वाले हैं। जल्द ही उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराते हुए ईडब्ल्यूएस फ्लैट मिलेंगे और इसके साथ ही दिल्ली पुलिस संरक्षण का भी इंतजाम करेगी। इस बात की पुष्टि मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी की है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को रोहिंग्या शरणार्थियों को नई दिल्ली में आर्थिक कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फ्लैटों में स्थानांतरित करने के सरकार के फैसले की सराहना की। भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक ऐतिहासिक निर्णय में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: रोजगार पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

इन शरणार्थियों को अब बाहरी दिल्ली के बक्करवाला गांव में नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के फ्लैटों में स्थानांतरित किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कुल 250 फ्लैट हैं, जहां मदनपुर खादर शिविर में रह रहे सभी 1,100 रोहिंग्याओं को ठहराया जाएगा। बैठक में दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए गए कि वो उस परिसर की सुरक्षा में तैनात होंगे। वहीं सोशल वेल्फेयर डिपार्टमेंट इन लोगों को उन फ्लैट्स में फैन, तीन समय खाना, लैंडलाइन फोन, टीवी, आदि चीजें उपलब्ध करवाएगा।  

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती