Delhi: शाहबाद डेयरी में कुख्यात अपराधी ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया, गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार को एक कुख्यात अपराधी ने चाकू से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब दिल्ली पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना पर कुख्यात अपराधी रवि को पकड़ने गई थी।

इसने कहा कि रवि ने कांस्टेबल नीरज और हेड कांस्टेबल कुलदीप पर चाकू से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल होने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने बहादुरी से मुकाबला किया और हमलावर को काबू कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रमुख खबरें

यह बेतुका है, Kirti Azad के मंदिर वाले बयान पर भड़के Harbhajan Singh, कहा- खेल में राजनीति न करें

Dhurandhar The Revenge का धमाका! RGV का दावा- अगर फिल्म ने कमाए 2000 करोड़, तो हिल जाएगा साउथ सिनेमा का साम्राज्य!

Reliance US Deal Explained | Donald Trump का धमाका! टेक्सास में खुलेगी 50 साल की पहली नई रिफाइनरी, रिलायंस करेगा 300 अरब डॉलर का ऐतिहासिक निवेश

West Asia crisis के बीच Air India का मिशन गल्फ! बुधवार को संचालित होंगी 58 विशेष उड़ानें